सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, एक गंभीर

मिहिजाम (जामताड़ा) रेलपार कानगोई इलाके के जामताड़ा-मिहिजाममुख्य मार्ग पर शुक्रवार को स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 06:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, एक गंभीर
सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, एक गंभीर

मिहिजाम (जामताड़ा) : रेलपार कानगोई इलाके के जामताड़ा-मिहिजाममुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायल युवकों को पुलिस के गश्ती दल ने तत्काल मिहिजाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी है। बताया गया कि कानगोई निवासी 28 वर्षीय युवक लक्ष्मण राय काले रंग की पल्सर बाइक (जेएस 21 सी 1933) से मिहिजाम बाजार की ओर जा रहा था। बाइक के पीछे उसका एक साथी भी था। तभी कानगोई के मुख्य मार्ग पर जामताड़ा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे दोनों युवक गिरकर जख्मी हो गए। लक्ष्मण राय को सिर में गहरी चोट लगी है। प्रशिक्षु एसआइ रोशन कुमार सहित अन्य जवान ने घायल को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल युवक का इलाज कर जामताड़ा के लिए रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी