कुंडहित सभी मंडपों में ढाक की गूंज की बीच हुई पूजा

संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता के मंत्रोच्चार के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM (IST)
कुंडहित सभी मंडपों में ढाक की गूंज की बीच  हुई पूजा
कुंडहित सभी मंडपों में ढाक की गूंज की बीच हुई पूजा

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) :

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता के मंत्रोच्चार के साथ कुंडहित प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मंडपों में कलश स्थापन शुक्रवार को ही किया गया। मुख्यालय सहित बनकाटी, डुमरा, पालाजोरी, गड़जोरी, खजुरी, आमलादही, बाबूपुर, अम्बा, बुडारडीह, नगरी, बागडेहरी, सटकी, आमडुबी सहित 27 दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापित कर महासप्तमी में देवी के कालरात्रि रूप की पूजा की गई।

कुंडहित थाना क्षेत्र में 20 तथा बागडेहरी थाना क्षेत्र में सात दुर्गा मंदिर में माता की आराधना हो रही है। मंडप में चहल-पहल भी बढ़ रही है। महासप्तमी में सुबह-सुबह यजमान श्रद्धालुओं के साथ पालकी और कलश आदि लेकर पवित्र जल लाने के लिए जलाशय पहुंचे। विधि- विधान के साथ मां की बारी लेकर रैली की शक्ल में मंदिर व मंडपों में आए। चारों ओर ढाक व शंख की आवाज के बीच मां के जयकारे लग रहे थै। खजुरी व कुंडहित लोहारपाड़ा दुर्गामंदिर तक 250ं से अधिक भक्तों ने दंड दिया।

chat bot
आपका साथी