बाबा साहेब के बताए मार्गो पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को संविधान निर्माता एवं जननायक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं पुराना कोर्ट परिसर के समक्ष आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह आदि भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर जयंती पर याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:44 PM (IST)
बाबा साहेब के बताए मार्गो पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
बाबा साहेब के बताए मार्गो पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को संविधान निर्माता एवं जननायक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं पुराना कोर्ट परिसर के समक्ष आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह आदि भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर जयंती पर याद किया।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनसे बड़ा विद्वान उन्होंने अपने पूरे जीवन में अब तक नहीं देखा। भारत के संविधान को पूरे विश्व में सबसे मजबूत बनाने का काम बाबा साहेब ने किया। वे समाज के सबसे निचले पायदान के व्यक्ति को समाज में अग्रिम पंक्ति में जोड़कर हर दिशा में उचित सम्मान दिलाने के पक्षधर थे। उनके इस सपने को पूरा करना ही उनकी प्रति असली श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई।

इधर, भाजपा नगर इकाई ने पुराना कोर्ट परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष नगर अध्यक्ष पिटू गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने उनकी 130 वीं जयंती पर सभी को शुभकामना दी। कहा कि बाबा साहब के पद चिह्नों पर चलकर देश आत्मनिर्भर बनने के लिए अग्रसर है। पीएम नरेंद्र मोदी बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर देश को नई ऊंचाई देने में लगे हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बाबा साहब को अपना आदर्श मानता है। बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान में समाज के अंतिम लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजना पहुंचने और सभी वर्गों का विकास की व्यवस्था दी गई है। यह देश बाबा साहब को कभी नहीं भुला सकता। मौके पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र दास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप पाण्डेय, जिला महामंत्री कुणाल सिंह,महामंत्री गौर बाउरी, लखविदर सिंह, अजय पांडे, बृजेश रावत, पप्पू चौधरी, भीम महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी