नाला में जगह-जगह आज होगी सर्व धर्म प्रार्थना

नाला (जामताड़ा) 14 जून को नाला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:37 PM (IST)
नाला में जगह-जगह आज होगी सर्व धर्म प्रार्थना
नाला में जगह-जगह आज होगी सर्व धर्म प्रार्थना

नाला (जामताड़ा): 14 जून को नाला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में तथा अन्य संस्थानों पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस प्रार्थना सभा को सफल बनाने को लेकर प्रमुख जियाराम हेंब्रम, उप प्रमुख सावित्री माजि, पंचायत समिति सदस्य गुलशन आली आदि ने संपर्क स्थापित कर विशेष चर्चा की। प्रमुख जियाराम हेंब्रम ने कहा कि सवर् धर्म प्रार्थना सभा को सफल करने के लिए सभी धर्मो के लोगों को एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने की जरूरत है। कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का संचालन किया जाना है। कहा कि दैनिक जागरण की ओर से यह पहल काफी सराहनीय है। कोरोना की जंग हारनेवालों को श्रद्धांजलि देना हर नागरिक का कर्तव्य है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। जो जहां रहे वहीं सुबह ग्यारह बजे दो मिनट खड़े होकर मौन रखें और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

chat bot
आपका साथी