करमाटांड़ में तीन साइबर आरोपित दबोचे गए

जामताड़ा जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी में छापेमार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:30 PM (IST)
करमाटांड़ में तीन साइबर आरोपित दबोचे गए
करमाटांड़ में तीन साइबर आरोपित दबोचे गए

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी में छापेमारी कर रंगेहाथ तीन साइबर आरोपितों को दबोचा। इनमें एक गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र का निवासी है। अशोक मंडल नामक यह आरोपित यहां अपने ससुराल में रहकर साला की मिलीभगत से ऑनलाइन ठगी कर रहा था। अन्य दो आरोपित सिकरपोसनी गांव के ही है। जबकि एक साइबर आरोपित भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों के पास से 10 मोबाइल व 24 सिम बरामद किया है। अधिकांश सिम फर्जी है। पुलिस को मोबाइल व सिम की प्रारंभिक तकनीकी जांच में आनलाइन ठगी के कई साक्ष्य मिले हैं। साइबर थाना की पुलिस ने तीनों को रविवार अपराह्न न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया।

साइबर थाना की पुलिस के मुताबिक एसपी दीपक सिन्हा को सूचना मिली थी कि गांव में कई लोग साइबर ठगी में संलिप्त हैं। निर्देश पर इंस्पेक्टर अजय पंजिकार ने दलबल के साथ सिकरपोसनी में छापेमारी की। वहां मनोज मंडल व जगन्नाथ मंडल, अशोक मंडल व सिकंदर मंडल एक साथ बैठक कर अपने-अपने मोबाइल से दूसरे बैंक खाता धारकों को फोन कर रहा था। उन्हें खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनसे बैंक खाता व एटीएम का गोपनीय नंबर लेने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पुलिस की भनक पाकर सिकरपोसनी निवासी सिकंदर मंडल फरार हो गया, जबकि अहिल्यापुर थाना के घोषको निवासी अशोक मंडल, सिकरपोसनी निवासी मनोज व जगन्नाथ मंडल दबोच लिया गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अशोक मंडल यहां सिकरपोसनी में अपने साला के साथ मिलकर आनलाइन ठगी कर रहा था। फरार सिकंदर मंडल की तलाश पुलिस कर रही है। प्रभारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अजय पंजिकार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया गया। फरार अशोक की तलाश की जा रही है। तीनों के पास से जब्त मोबाइल व सिम की प्रारंभिक जांच में ठगी के साक्ष्य मिले हैं।

chat bot
आपका साथी