साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को करमाटांड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:09 PM (IST)
साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार
साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को करमाटांड़ और करौं प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में छापेमारी कर साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपितों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपितों में जामताड़ा के सीता कांटा निवासी 42 वर्षीय मोहन मंडल जबकि देवघर जिला करौं थाना के कोलडीह निवासी जनता मंडल के 24 वर्षीय बेटा मुकेश मंडल और 19 वर्षीय पुत्र रितेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। मौके पर गिरफ्तार आरोपितों से छापेमारी टीम ने आठ मोबाइल, दस विभिन्न नेटवर्क के सिम, चार एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक, तीन पैन कार्ड एक राशन कार्ड जब्त किया है। इसी छापेमारी के क्रम में पिछले वर्ष 2018-19 में दर्ज मामले के फरार नाबालिग आरोपित गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त तीनों आरोपित सुनसान जगह में आसाम और नासिक के बैंक खाता धारी को साइबर अपराध के जरिए ठगने का काम कर रहा है। तत्काल जामताड़ा साइबर थाने में छापेमारी टीम गठित किया गया है। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपितों को रंगे हाथ दबोचा गया।

chat bot
आपका साथी