नीमडीह स्कूल से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

करमाटांड़ (जामताड़ा ) बीती रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नीमडीह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:03 PM (IST)
नीमडीह स्कूल से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
नीमडीह स्कूल से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

करमाटांड़ (जामताड़ा ): बीती रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नीमडीह में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक मिहिर पाल ने बताया कि शनिवार सुबह में ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दिया तो विद्यालय आकर स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय के अंदर देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है तथा गैस सिलेंडर, खाना बनाने वाला डेग, गैस चूल्हा, समरसेबल पंप का पैनल, पंखा समेत कई जरूरतमंद कागजात भी चोर साथ ले गया। इस संदर्भ में करमाटांड़ थाने में आवेदन देने की बात शिक्षक ने बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कुल पंद्रह से बीस हजार रुपये की संपत्ति चोरी गई है।

chat bot
आपका साथी