टावर में टेक्नीशियन की सतर्कता से चोरी होने से बची

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर एयरटेल टावर में टेक्नीशियन की सतर्कता से चोरी होने से बच

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:10 PM (IST)
टावर में टेक्नीशियन की सतर्कता से चोरी होने से बची
टावर में टेक्नीशियन की सतर्कता से चोरी होने से बची

फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर एयरटेल टावर में टेक्नीशियन की सतर्कता से चोरी होने से बच गई। टावर टेक्नीशियन हरकेश यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने टावर से बैटरी चोरी करने को चार ताला तोड़कर गुरुवार की रात में चोरी करने का प्रयास किया। इसी क्रम में टावर गेट खुलने का अलार्म मोबाइल पर प्राप्त हुआ। इसके तुरंत बाद कुंडहित पुलिस पेट्रोलिग टीम को जानकारी दी गई। कुंडहित पुलिस ने फतेहपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि रात में चोर भागने में सफल रहा। टेक्नोलॉजी के कारण चोरी की बड़ी घटना टल गई।

chat bot
आपका साथी