दूसरे दिन भी विद्यालय में चोरी

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजारी नवीन प्राथमिक विद्यालय में शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST)
दूसरे दिन भी विद्यालय में चोरी
दूसरे दिन भी विद्यालय में चोरी

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजारी नवीन प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली। विद्यालय का ताला तोड़कर दो सीलिग पंखा, तीन कुर्सी, चापाकल का समरसेबल पंप, चापाकल का माथा, दो क्विटल चावल, एमडीएम की पंजी, दैनिक पंजी, बोर्ड, मशीन, तार समेत कई सामग्री चोर अपने साथ ले गए। मामले की जानकारी विद्यालय के सचिव गायत्री मंडल ने थाने में लिखित रूप से दी है। मालूम हो कि शुक्रवार रात को भी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नीमाडीह में भी ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की गई थी लगातार चोरी की घटना से विद्यालय के लोग चितित हैं।

chat bot
आपका साथी