सरना धर्म कोड विस में पारित होने पर निकाला जुलूस

संवाद सहयोगी जामताड़ा आदिवासी सरना धर्म कोड बिल झारखंड विधानसभा में पारित होने व विधान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:19 PM (IST)
सरना धर्म कोड विस में पारित होने पर निकाला जुलूस
सरना धर्म कोड विस में पारित होने पर निकाला जुलूस

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : आदिवासी सरना धर्म कोड बिल झारखंड विधानसभा में पारित होने व विधानसभा में पारित प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए केंद्र भेजे जाने पर सरना धर्म के बैनर तले झामुमो के कार्यकर्ताओं व सरना धर्म के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरना कोड बिल प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने के लिए धन्यवाद दिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दुमका रोड स्थित मोर्चा कार्यालय परिसर से गाजे-बाजे के साथ धन्यवाद जुलूस निकाला। जुलूस दुमका रोड, बस स्टैंड, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, सुभाष चौक होते हुए स्टेशन रोड होते हुए फिर झामुमो कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व जेएमएम जिलाध्यक्ष शयामलाल हेम्ब्रम व सरना समिति के जयस प्रभारी संजय पाहन ने किया। जुलूस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिदाबाद के नारे लगा गए। शहर में विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि सरना धर्मावलंबी के लिए सरकार ने जो किया है, वह इस समाज के लिए बड़ा तोहफा है। आज तक आदिवासियों को लोगों ने सिर्फ उपयोग किया। उन्हें अधिकार देने की पहल किसी ने नहीं की। जयस प्रभारी संजय पहन ने बताया कि झारखंड सरकार की अच्छी पहल को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए यह रैली जेएमएम के कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई है। आगे जल्द से जल्द सरना धर्म कोड लागू करने करवाने की रणनीति बनेगी। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में थी। वहीं पुरुष हाथ में झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में झामुमो कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। मौके पर चंचल राय ,सुनील सोरेन,अनिल मुर्मू ,प्रदीप मंडल इम्तियाज अंसारी ,लालू अंसारी ,सिद्दीक अंसारी ,परिमल सोरेन, पान हांसदा, बाबूलाल कोल, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी