रंगोली प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब ने बाजी मारा

नाला (जामताड़ा) मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर नाला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:53 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब ने बाजी मारा
रंगोली प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब ने बाजी मारा

नाला (जामताड़ा): मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर नाला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आंगनबाड़ी सेविका तथा तेजस्विनी परियोजना के तहत नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्लस्टर समन्वयकों, युवा उत्प्रेरकों तथा तेजस्विनी क्लबों की किशोरियों व युवतियां पोषण जागरूकता को लेकर मेहंदी तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल हुई। रंगोली प्रतियोगिता में चार का तेजस्विनी क्लब प्रथम तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब सियारकेटिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सेविका मंजुड़ा मंडल, भवानी मंडल, शिउली हालदार, दुलीन सोरेन, शेफाली मंडल, कल्पना घोष, पूर्णिमा सिन्हा, शिवानी मुर्मू, चायना बाउरी तथा तेजस्विनी परियोजना से मुन्नी मूर्मू, भोलानाथ मंडल, पार्थ पथीन मंडल, शुभाशीष माजी, बनमाली दास, सुकुमार मंडल, वनमाला मंडल, जयंती दत्त, पूजा मंडल, देवश्री मान्ना, मामनी घोष, रीना दास, अंजली दास, राखी बाउरी, प्रतिमा सोरेन, पापिया हालदार, रिया झा, अलोका बाउरी, अनुराधा बाउरी, सुप्रिया मित्र आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी