न्यूनतम शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन में उमड़े विद्यार्थी

मिहिजाम (जामताड़ा) शहर के कुर्मीपाड़ा स्थित भोएस फाउंडेशन ने मराछो देवी कंप्यूटर शि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST)
न्यूनतम शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन में उमड़े विद्यार्थी
न्यूनतम शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन में उमड़े विद्यार्थी

मिहिजाम (जामताड़ा) : शहर के कुर्मीपाड़ा स्थित भोएस फाउंडेशन ने मराछो देवी कंप्यूटर शिक्षा योजना के तहत न्यूनतम शुल्क पर अनिवार्य शिक्षा पाने के लिए छात्र-छात्राओं ने नामांकन प्रपत्र भरा। योजना से गरीब छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और नौकरी पाने में आसानी होती है। संस्था की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने बताया कि लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। गत वर्ष के अनुपात में इस वर्ष 30 सीटें बढ़ाई गई हैं। मौके पर अभय कुमार, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, पूनम कुमारी, दिव्या कुमारी, श्वेता कुमारी, सुप्रिया कुमारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी