चित्तरंजन के कर्नल सिंह डैम में हुई प्रतिमा विसर्जित

मिहिजाम (जामताड़ा) चित्तरंजन व मिहिजाम समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों का लगभग सभी मां दुर्गा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:55 PM (IST)
चित्तरंजन के कर्नल सिंह डैम में हुई प्रतिमा विसर्जित
चित्तरंजन के कर्नल सिंह डैम में हुई प्रतिमा विसर्जित

मिहिजाम (जामताड़ा) : चित्तरंजन व मिहिजाम समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों का लगभग सभी मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को शांतिपूर्ण कर दी गई। इससे पूर्व पूजा पंडालों में महिलाओं ने माता का वरण कर सिदूर अर्पित कर जम कर सिदूर खेला किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिदूर लगाकर खुशी का इजहार किया और माता को अंतिम विदाई दी। उसके बाद पूजा आयोजकों ने नए प्रतिमाओं को वाहन में सवार कर गाजे बाजे के साथ विसर्जन को अग्रसर हुई।

चित्तरंजन व मिहिजाम में आयोजित मां दुर्गा की प्रतिमा को रेलनगरी स्थित कर्नल सिंह डैम में मिहिजाम की चार व चित्तरंजन की 10 प्रतिमा देर रात तक विसर्जित की गई। चित्तरंजन की दो प्रतिमा अस्पताल कालोनी डैम पर किया गया। वहीं चित्तरंजन के फतेहपुर व छोएरपल्ली की प्रतिमा शनिवार देर शाम कर्नल सिंह डैम में हुई। कोरोना को देखते हुए चित्तरंजन रेल प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया था। इस दौरान मिहिजाम थाना की पुलिस दल बल के साथ पूजा कमेटी की प्रतिमा को शांति पूर्ण तरीके से रेलनगरी सीमा तक पहुंचाते देखे गए। हालांकि विसर्जन जुलूस में छिपपुट झड़प होने की भी सूचना मिली, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने काबू में कर सुचारू रूप से सभी प्रतिमा का विसर्जन कराया। विसर्जन के दौरान मां की प्रतिमा का अंतिम दर्शन के लिए लगने वाले मेला स्थल पेट्रोल पंप चौराहा पर कोरोना के कारण भीड़ में काफी कमी देखी गई। वहीं कर्नल सिंह डैम में चिरेका अधिकारी, आरपीएफ के जवानों, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों के अलावा पूजा समिति के साथ कुछ ही लोग थे। बंगाल सरकार के दिशा निर्देश को पालन करते हुए चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ व बंगाल पुलिस की तैनाती की गई थी।

chat bot
आपका साथी