उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगलपुर में एसएमसी का हुआ गठन

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा ) नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगलपुर में विद्यालय प्रबं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:09 PM (IST)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगलपुर में एसएमसी का हुआ गठन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगलपुर में एसएमसी का हुआ गठन

मुरलीपहाड़ी, (जामताड़ा ) : नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंगलपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष किशन राय तथा उपाध्यक्ष गीता मुर्मू बनाए गए। गठन के लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ग्रामीणों से विद्यालय के प्रधानाध्यापक परेश नाथ दुबे ने कहा कि विद्यालय के संचालन में समाज का बहुत बड़ा सहयोग होता है। स्थानीय लोगों की मदद से ही विद्यालय का बेहतर संचालन संभव है । शिक्षा विभाग ने एक बार पुन: विद्यालय प्रबंधन समिति गठित करने का निर्देश दिया है। 12 में से 12 सदस्य विद्यालय के विकास के लिए सकारात्मक सोच वाले होंगे तो विद्यालय की तस्वीर बदल जाएगी। यह क्षेत्र शत फीसदी शिक्षित क्षेत्र बन जाएगा। यहां के बच्चे निजी विद्यालय में पठन-पाठन के लिए नहीं जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की बात को सुनकर वैसे ही लोगों का चयन किया और उन्हें विद्यालय के संचालन में मदद करने का प्रण दिलाया। मौके पर शिक्षक जगदेव मंडल, सुनील हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी