सदर अस्पताल में लापरवाही पर लैब तकनीशियन व महिला सफाई कर्मी को शोकाज

जामताड़ा मौखिक रूप से बार-बार सुधार की नसीहत देने के बावजूद नहीं सुधरे सदर अस्पताल में क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:33 PM (IST)
सदर अस्पताल में लापरवाही पर लैब तकनीशियन व महिला सफाई कर्मी को शोकाज
सदर अस्पताल में लापरवाही पर लैब तकनीशियन व महिला सफाई कर्मी को शोकाज

जामताड़ा : मौखिक रूप से बार-बार सुधार की नसीहत देने के बावजूद नहीं सुधरे सदर अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मी व एक लैब टेक्नीशियन को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण के क्रम में कई बार उक्त दोनों कर्मियों की उदासीन कार्यशैली उजागर हुई थी। सदर अस्पताल में सैंपल संग्रह व जांच के लिए प्रतिनियुक्त लैब तकनीशियन पर आरोप है कि निर्धारित समय सुबह नौ बजे तक अस्पताल स्थित सैंपल संग्रह शिविर में नहीं पहुंचने से ओपीडी संचालन बाधित होता है। ऐसे में अस्पताल परिसर में मरीजों की ओर से आए दिन हंगामा होता है। इसी प्रकार सदर अस्पताल की प्रसूता कक्ष में आउटसोर्सिग के तहत काम कर रही महिला सफाई कर्मी पर आरोप लगाया गया है कि उसे आठ बजे रात तक कक्ष में तैनात रहना है, लेकिन महिला कर्मी शाम पांच बजे ही अस्पताल से घर चली जाती है। इस कारण प्रसूता कक्ष में साफ-सफाई में परेशानी खड़ी होती है। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि स्पष्टीकरण का 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं मिलने से दूसरा स्पष्टीकरण निर्गत किया जाएगा। अस्पताल मंदिर का रूपांतरित रूप है। यहां काम कर रहे कर्मियों को ईमानदारी व कर्मठता के साथ काम करना चाहिए। सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार जरूरी है। दायित्व निर्वहन में कोताही बरतनेवाले कर्मियों को नहीं बख्शा जाएगा।

chat bot
आपका साथी