पूर्ण बंदी में दुकान बंद, सड़कें रही सुनी

जामताड़ा जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर रोकने को जारी पूर्ण बंदी का व्यापक असर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:01 PM (IST)
पूर्ण बंदी में दुकान बंद, सड़कें रही सुनी
पूर्ण बंदी में दुकान बंद, सड़कें रही सुनी

जामताड़ा : जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर रोकने को जारी पूर्ण बंदी का व्यापक असर शहर से गांव तक रहा। शहर से गांवकी सड़कें सुनी रही। बाजार में दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस टीम जगह-जगह निगरानी बढ़ाई हुई थी। मुख्य सड़कों पर जांच की गई। वाहनों को रोकर सफर की वजह पूछी गई। बेवजह घूमनेवालों को घर का रास्ता दिखाया गया। पूर्ण बंदी शनिवार की शाम से सोमवार सुबह तक घोषित है।

पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम रविवार को सुबह से ही शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अलर्ट दिखी। पुलिस की सघन पेट्रोलिग थी। बेवजह बाहर आवाजाही कर रहे लोगों को घर वापस भेजा गया। शहर के टावर चौक, दुमका रोड स्थित बस स्टैंड के समीप, सुभाष चौक में मास्क, ई-पास के साथ ओवरलोड की जांच की गई। अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी संजय कुमार की देखरेख में जांच अभियान सुबह से देर शाम तक चलता रहा। शहर में घोषित संपूर्ण लॉकडाउन का अक्षरश: पालन किया गया। शतप्रतिशत छोटे-बड़े प्रतिष्ठान-संस्थान बंद रहे। लोगों की आवाजाही नहीं होने के कारण व्यस्त सड़कें सुनसान दिखाई दी। इसके अलावा अधिकांश लोगों ने घर पर रहकर संपूर्ण लॉकडाउन का पालन किया। इससे बाजार और सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। स्टेशन रोड, दुमका रोड, मुख्य बाजार रोड, करमाटांड़ रोड, नारायणपुर रोड समेत महत्वपूर्ण चौक-चौराहों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बेवजह आवाजाही करनेवालों को पुलिस ने लाठियां दिखाई व फटकार लगाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवालों को कानूनी कार्रवाई की हिदायत भी दी गई। शहर में सिर्फ पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान ही खुली थी।

chat bot
आपका साथी