आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक बने शत्रुघ्न पंडित

जामताड़ा सोमवार को आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रभारी आबिद अली ने जामताड़ा के उदलबनी मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:16 PM (IST)
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक बने शत्रुघ्न पंडित
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक बने शत्रुघ्न पंडित

जामताड़ा : सोमवार को आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रभारी आबिद अली ने जामताड़ा के उदलबनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सर्व सम्मति से आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शत्रुघ्न पंडित को नियुक्त किया। झारखंड प्रभारी ने कहा जिले के सभी प्रखंड में संगठन सशक्त और समृद्ध होगा। इसकी पहल जामताड़ा में शुरू की गई है। मौके पर कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार को लेकर कई निर्देश दिया गया। जिला संयोजक पंडित ने कहा कि मैं पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। पार्टी के जिला संयोजक होने के नाते जिले के हर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष चयनित कर पार्टी का विस्तार करने का काम करूंगा।

chat bot
आपका साथी