बगैर मास्क के पकड़े गए सत्रह लोगों ने भरा जुर्माना

जामताड़ा सैंपल जांच के उपरांत तीसरे दिन शुक्रवार को भी जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:48 PM (IST)
बगैर मास्क के पकड़े गए सत्रह लोगों ने भरा जुर्माना
बगैर मास्क के पकड़े गए सत्रह लोगों ने भरा जुर्माना

जामताड़ा : सैंपल जांच के उपरांत तीसरे दिन शुक्रवार को भी जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिले। शून्य संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ आम लोगों में राहत है। इसके बावजूद कोरोना नियंत्रण को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम शहर में मास्क व वाहन जांच अभियान चला रही है। शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सुबह से दोपहर बाद तक मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में 17 लापरवाह व्यक्ति बगैर मास्क के आवाजाही करते पकड़े गए।

सभी लापरवाह व्यक्तियों से एक-एक सौ रुपये जुर्माना राशि वसूली गई और नसीहत दी गई कि संक्रमण का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। भविष्य में आवाजाही करने के क्रम में मुंह में मास्क व शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। इसी क्रम में आधा दर्जन लोग जुर्माना राशि चुकाने में अक्षम साबित हुए। उक्त लोगों को महामारी नियंत्रण के निर्धारित शर्तो का पाठ पढ़ाते हुए गंतव्य की ओर जाने के पहले घर का रास्ता दिखाया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थान परिवर्तित कर प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के क्रम में लोगों को निर्धारित शर्तो के अनुपालन को प्रेरित किया जा रहा है। महामारी से बचाव के लिए टीका लगाने की सलाह दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी