एसडीओ ने किया नाला महेशमुंडा चेकनाका का निरीक्षण

नाला (जामताड़ा) झारखंड सरकार की ओर से जारी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को लेक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:13 PM (IST)
एसडीओ ने किया नाला महेशमुंडा चेकनाका का निरीक्षण
एसडीओ ने किया नाला महेशमुंडा चेकनाका का निरीक्षण

नाला (जामताड़ा): झारखंड सरकार की ओर से जारी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशमुंडा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीपीओ ने चेकनाका पर तैनात दंडाधिकारी को नियमों का अक्षरश: पालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाहर से कोई भी व्यक्ति ई पास के बगैर प्रवेश नहीं करने देना है। दंडात्मक कार्रवाई करने व स्वास्थ्य टीम को कोरोना जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन कराने की हिदायत दी। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में नित्यानंद गोराई, पुलिस पदाधिकारी प्रभु भूषण व पुलिस बल शामिल थे। इसके अलावा एसडीओ संजय पांडेय ने क्षेत्र के कुंजबोना अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

अस्पताल प्रबंधन समिति को अस्पताल की साफ-सफाई बरकरार रखने तथा नियमित रूप से पहुच रहे लोगों को कोरोना जांच कराना अनिवार्य बताया।

chat bot
आपका साथी