गरीब असहाय महिलाओं के बीच साड़ी व मिठाई बांटी

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ एस के इंटरप्राइजेज के मालिक श्याम देव मंडल व भाजपा प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:30 PM (IST)
गरीब असहाय महिलाओं के बीच साड़ी व मिठाई बांटी
गरीब असहाय महिलाओं के बीच साड़ी व मिठाई बांटी

करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ एस के इंटरप्राइजेज के मालिक श्याम देव मंडल व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को गरीब व असहाय महिलाओं के बीच साड़ी व मिठाई वितरण किया गया। श्यामदेव मंडल ने बताया कि पूजा उत्सव में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो अपने वस्त्र तक खरीद नहीं सकते हैं। वैसे परिजनों को मदद करने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। मनुष्य जीवन में सेवाभाव ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी भाव को लेकर साड़ी बांटी गई। कोरोना के कारण बहुत से परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इन सभी को देखते हुए मदद की पहल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी