आरपीएफ ने यात्रियों को दी सतर्क रहने की जानकारी

जामताड़ा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल के चंद्र मोहन मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:02 PM (IST)
आरपीएफ ने यात्रियों को दी सतर्क रहने की जानकारी
आरपीएफ ने यात्रियों को दी सतर्क रहने की जानकारी

जामताड़ा : वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल के चंद्र मोहन मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षाबल के पदाधिकारी व कर्मचारी ने जामताड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में सतर्कता अभियान चलाया। आरपीएफ जामताड़ा के प्रभारी निरीक्षक शमीम खान ने रेल यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जानकारी यात्रियों को दी। मौके पर पुरुष यात्रियों को महिलाओं की बोगी में यात्रा न करने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से परहेज करने, रेल यात्रा के क्रम में सहयोग की आवश्यकता हो तो आरपीएफ सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 139 डायल करने, यात्रा के दौरान गाड़ियों में नशीली दवाओं की गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों, स्कूल कालेज के लड़के और लड़कियों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। मौके पर एसआइ शरदचंद साहा, एएसआइ विजय कुमार प्रसाद, प्रधान आरक्षी स्वरुप मुखर्जी व बीके मंडल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी