शास्त्रीय गायन में जिले का मान बढ़ाने वाली संस्कृति को सम्मान

करमाटांड़ (जामताड़ा) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के सौजन्य से 22 से 26 नवंबर तक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM (IST)
शास्त्रीय गायन में जिले का मान बढ़ाने वाली संस्कृति को सम्मान
शास्त्रीय गायन में जिले का मान बढ़ाने वाली संस्कृति को सम्मान

करमाटांड़ (जामताड़ा) : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के सौजन्य से 22 से 26 नवंबर तक आनलाइन हुए राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जामताड़ा के करमाटांड़ राजकीय गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू स्कूल की छात्रा संस्कृति सिंह ने शास्त्रीय गायन में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार को संस्कृति को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्कृति उनकी मां सोनी सिंह एवं दादी गोमो देवी के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीता दास ने बताया कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की इस कर्मभूमि पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यालय की छात्रा ने जिस प्रकार से राज्य स्तर पर परचम लहराया है, वह सबके के लिए सम्मान वाला पल है। विद्यालय परिवार की ओर से बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मौके पर नितेश कुमार सेन, संजय कुमार, संजय कुमार मंडल, इजहार आलम, हरे प्रसाद मारिक समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी