हाथी के हमले से मृतक के स्वजनों को मिला मुआवजा

फतेहपुर (जामताड़ा) शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड की बनुडीह पंचायत के मालडीहा बेजोपाड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:55 PM (IST)
हाथी के हमले से मृतक के स्वजनों को मिला मुआवजा
हाथी के हमले से मृतक के स्वजनों को मिला मुआवजा

फतेहपुर (जामताड़ा) : शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड की बनुडीह पंचायत के मालडीहा बेजोपाड़ा में हाथी के शिकार हुए मृतक के आश्रितों को थाना परिसर में विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मुआवजा चेक वितरण किया। गत 20 जून को बेजोपाड़ा के जियालाल पांवरिया सुबह शौच के लिए मैदान की तरफ गया था। झुंड से बिछड़े हाथी को देखकर डर से भागने लगा। घर में आकर पत्नी सोनामुनि टुडू को भी भागने के लिए कहा। भागने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर हाथी ने बारी-बारी से दंपत्ति को कुचल कर मार डाला था। शुक्रवार को मृतक के दोनों पुत्र जैवेंद्र पांवरिया व नैवेंद्र पांवरिया को दो चेक प्रदान किया। प्रति चेक तीन लाख 85 हजार रुपये का वितरण किया गया। मौके पर डीएफओ आजिके बंकर देवीदास, रेंजर प्रतिमा कुमारी, बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, थाना प्रभारी सुमन कुमार एएसआइ चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी