लापरवाह लोगों से जुर्माना वसूली, आधे दर्जन को दिखाया घरों का रास्ता

जामताड़ा महामारी नियंत्रण के प्रति पुलिस प्रशासन की टीम कितनी सक्रिय है यह शनिवार को झ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:54 PM (IST)
लापरवाह लोगों से जुर्माना वसूली, आधे दर्जन को दिखाया घरों का रास्ता
लापरवाह लोगों से जुर्माना वसूली, आधे दर्जन को दिखाया घरों का रास्ता

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण के प्रति पुलिस प्रशासन की टीम कितनी सक्रिय है यह शनिवार को झमाझम बारिश के बीच देखने को मिला। शनिवार को सुबह से शाम तक लगातार झमाझम बारिश हो रही है, इसके बावजूद जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौक, गांधी मैदान, बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर मास्क जांच अभियान चलाया। मौके पर 16 ऐसे लापरवाह व्यक्ति जांच टीम के हत्थे चढ़े जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। इन सभी लापरवाह लोगों से 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही ऐसे लापरवाह लोगों को महामारी की भयावह स्थिति से अवगत कराते हुए महामारी नियंत्रण की सभी शर्तो का अनुपालन को प्रेरित किया। जांच के क्रम में आधा दर्जन से अधिक ऐसे लापरवाह लोग जांच टीम को दिखाई दिए जिन्होंने मुंह में मास्क नहीं लगाया था ऐसे लोग जुर्माना राशि देने में अक्षम साबित हुए। जांच टीम ने ऐसे लोगों को गंतव्य को जाने से पहले घर का रास्ता दिखाया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सुबह से शाम तक झमाझम बारिश हो रही है, इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में महामारी नियंत्रण को लेकर जांच अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी