तरनी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

जामताड़ा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरनी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:06 PM (IST)
तरनी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
तरनी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

जामताड़ा : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरनी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में वार्ड सदस्य अलीम अंसारी, पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी वरुण राणा, सोमनाथ कुमार राय, डीडी भंडारी की देखरेख में अभिभावकों के साथ बैठक हुई। बैठक में विद्यालय संचालन व विकास के उद्देश्य की जानकारी दी गई। सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक सीआरपी वरुण राणा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य दायित्व, कोविड-19 के लिए सावधानी बरतने के बारे में नव चयनित सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति में सक्रिय छात्र-छात्राओं के माता-पिता को शामिल करें। ताकि वे विद्यालय को सकारात्मक रूप से सहयोग कर सकें। । विद्यालय खोलने के पश्चात शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। सर्वसम्मति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में शिशिर कुमार मंडल, उपाध्यक्ष नारायणी मंडल, संयोजिका बेला रानी मंडल, उप संयोजिका गुलेखा बीबी का चयन किया गया।

chat bot
आपका साथी