निजकजरा में स्कूल प्रबंध समिति का पुनर्गठन

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय निजकजरा गांव में विद्यालय प्रबंध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:32 PM (IST)
निजकजरा में स्कूल प्रबंध समिति का पुनर्गठन
निजकजरा में स्कूल प्रबंध समिति का पुनर्गठन

करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय निजकजरा गांव में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन मंगलवार को किया गया। पर्यवेक्षक सीआरपी तलत खां उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में अध्यक्ष राहुल कुमार महतो, उपाध्यक्ष उमेश महतो को सर्वसम्मति से चुना गया। पर्यवेक्षक ने प्रबंधन समिति के नए सदस्यों को विद्यालय से संबंधित जानकारी देते हुए उनके दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक माह प्रबंधन समिति की बैठक हो। इस पर विशेष रूप से ध्यान रहे। बैठक में विद्यालय के विकास पर चर्चा करें।

chat bot
आपका साथी