रवि भारती को राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु में मिला स्वर्ण पदक

जामताड़ा 27 व 28 नवंबर को रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में संपन्न 17 वीं सब जूनि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:32 PM (IST)
रवि भारती को राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु में मिला स्वर्ण पदक
रवि भारती को राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु में मिला स्वर्ण पदक

जामताड़ा : 27 व 28 नवंबर को रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में संपन्न 17 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी रवि भारती ने 52 किग्रा भार वर्ग शंशाऊइ इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जामताड़ा जिला को गौरवान्वित किया। रवि के जामताड़ा पहुंचते ही विधायक डा. इरफान अंसारी ने अपने आवास में शाल ओढ़ाकर व नगद राशि देकर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि जामताड़ा के युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्ते की ओर जा रही पर रवि भारती जैसे युवा भी हैं जो खेल के क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हो रहे हैं। जामताड़ा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रवि के कोच दीपक दुबे की प्रशंसा की। कहा कि जामताड़ा में खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने का कार्य करेंगे। जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि सौभाग्य की बात है कि स्थानीय विधायक खिलाड़ियों को अपने आवास में सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित होगी। इसमें रवि भारती का चयन झारखंड राज्य की ओर से हुआ है। मौके पर पर इरशादुल हक आरसी, राकेश दास के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी