रानीटांड़ व सहजपुर की टीम विजयी

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेतुलबंधा खेल मैदान में एकल अभियान के त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:59 PM (IST)
रानीटांड़ व सहजपुर की टीम विजयी
रानीटांड़ व सहजपुर की टीम विजयी

करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेतुलबंधा खेल मैदान में एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित विवेकानंद फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच हुए। अतिथि समाजसेवी महेंद्र मंडल व मुखिया अनीता हांसदा, उप मुखिया मनोज मंडल, भागवत पंडित उपस्थित थे। दूसरे दिन के खेल का उद्घाटन महेंद्र मंडल ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महेंद्र मंडल ने बताया कि आदिवासी युवाओं के लिए फुटबाल टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण खेल है। ऐसे टूर्नामेंट आगे भी आयोजित होते रहेंगे। वे हमेशा सहयोग करेंगे। पहला मैच रानीटांड़ और मानिकपुर के बीच खेला गया। बेहतर खेल प्रदर्शित करते हुए करमाटांड़ रानीटांड़ की टीम ने दो गोल से मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी टीम जोरोपहाड़ी एवं सहजपुर के बीच खेला गया। जिसमें सहजपुर के टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा। इस मौके पर अजय शर्मा, रामनाथ शर्मा, दीपक रजक, दयाशंकर सिंह, शिव शंकर मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी