नारायणपुर में बारिश थमी पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नारायणपुर (जामताड़ा) रविवार को बारिश थमने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। पिछले छह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM (IST)
नारायणपुर में बारिश थमी पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी
नारायणपुर में बारिश थमी पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

नारायणपुर (जामताड़ा) : रविवार को बारिश थमने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। बारिश रूक तो गई है परंतु नारायणपुर- बुधुडीह मुख्य पथ पर नारायणपुर के पास और नारायणपुर-दलदला मुख्य पथ पर बैंक ऑफ इंडिया के पास पानी जमा हो गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। दोनों स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ऐसी स्थिति हुई है। बैंक ऑफ इंडिया के समीप लोगों ने अपनी मेहनत से मिट्टी काटकर हटाया। तब जलजमाव की समस्या कुछ कम हुई। यहां जलजमाव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा था। रंजीत मंडल, संजीत मंडल, जीरू मंडल मोहम्मद सनाउल आदि लोगों ने विभाग से पहल की मांग की है ताकि लोगों को बराबर के लिए जलजमाव से मुक्ति मिल सके। पानी जमने से मच्छर का प्रकोप बढ़ता है जिससे महामारी फैलने की संभावना रहती है। कहा कि बरसात के दिनों में यहां अक्सर जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी