खेल-खेल में बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

नारायणपुर (जामताड़ा) : बीआरसी भवन नारायणपुर में एनआइओएस संस्थान रांची की ओर से डीएलएड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:14 AM (IST)
खेल-खेल में बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
खेल-खेल में बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

नारायणपुर (जामताड़ा) : बीआरसी भवन नारायणपुर में एनआइओएस संस्थान रांची की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षक मनोरंजन झा एवं डीडी भंडारी, देवीलाल मरांडी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को विषयवार जानकारी दी। खेल-खेल में छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा देने पर जोर दिया। कहा कि बताए गए तथ्यों को शिक्षक विद्यालय में अमल में लाएं तथा छात्रों को शिक्षा दें। कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब कोई अनपढ़ नहीं रहेगा, पढ़ने के सारे संसाधन उपलब्ध है। आवश्यकता है हम और आप मिलकर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दें। इस अवसर पर बेबी कुमारी, सुष्मिता तूरी, अंसार आलम, ¨ककर मंडल, रीता गुहा, आशा कुमारी, फारूक अंसारी, उज्ज्वल पंडित, मोनिका मरांडी, लवली कुमारी, अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी