राज्य सरकार के प्रति जनता का रोष दिखेगा उपचुनाव में

जासं जामताड़ा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर ने कहा कि झारखंड सरकार के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
राज्य सरकार के प्रति जनता का रोष दिखेगा उपचुनाव में
राज्य सरकार के प्रति जनता का रोष दिखेगा उपचुनाव में

जासं, जामताड़ा :भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर ने कहा कि झारखंड सरकार के प्रति जनता का रोष दुमका व बेरमो विस सीट के उपचुनाव में दिखेगा। दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत तय है। वर्तमान जेएमएम कांग्रेस गठबंधन सरकार से जनता को केवल निराशा ही हाथ लगी है। इस वजह से जनता का विश्वास दिन प्रतिदिन इस गठबंधन सरकार से उठते जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष बाउरी दुमका प्रवास में जाने के क्रम में सोमवार को कुछ समय के लिए यहां अतिथि गृह में संगठनात्मक कार्य की मंत्रणा को रुके थे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल के अलावा अन्य भाजपा नेताओं से संगठन के विभिन्न पहलुओं व दुमका विधानसभा उपचुनाव पर बातचीत की। बाउरी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता की आशाएं पूरी नहीं हो रही है। इसका खामियाजा गठबंधन की सरकार को भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेता बीरेंद्र मण्डल ने कहा कि दुमका उपचुनाव में झमुमो प्रत्याशी की हार तय है। इस गठबंधन की सरकार से जुड़े दलों ने चुनाव के दौरान जो भी वादा किया, उसे आज तक पूरा नहीं किया गया। ऐसे में मतदाता खुद सबक सिखाएंगे।

chat bot
आपका साथी