गेड़िया हाईस्कूल को मिले प्लस टू का दर्जा

बिदापाथर(जामताड़ा) नाला प्रखंड के गेड़िया उच्च विद्यालय को प्लस टू विद्यालय का प्रस्ताव भेजे जाने स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:29 PM (IST)
गेड़िया हाईस्कूल को मिले प्लस टू का दर्जा
गेड़िया हाईस्कूल को मिले प्लस टू का दर्जा

बिदापाथर(जामताड़ा): नाला प्रखंड के गेड़िया उच्च विद्यालय को प्लस टू विद्यालय का प्रस्ताव भेजे जाने से गेड़िया सहित आसपास के गांव के लोगों में खुशी है। प्रस्ताव भेजे जाने पर लोगों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्रनाथ महतो को बधाई दी है। नाला जिप सदस्य नित्यानंद सिंह, नदियानंद सिंह, विधान गोस्वामी, सौरव राय, मारुति सिह, विपदतारण महतो आदि ने बताया कि जामताड़ा जिला के राजकीय उच्च विद्यालय गेड़िया को प्लस टू उच्च विद्यालय बनाना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई नजदीक ही पूरी करने में सहूलियत होगी। नित्यानंद सिंह व नदिया नंद मंडल ने बताया कि जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय जामताड़ा के बाद जिला का दूसरा सबसे पुराना उच्च विद्यालय गेड़िया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि गेड़िया उच्च विद्यालय को प्लस टू उच्च विद्यालय बनाया जाय। उन्होंने बताया कि नाला विधायक महतो प्रस्ताव सरकार को भेजने के प्रति अर्से से गंभीर थे।

chat bot
आपका साथी