परियोजना पदाधिकारी ने आम बागवानी का निरीक्षण किया

कुंडहित (जामताड़ा) मंगलवार को जिला परियोजना पदाधिकारी पूनम कुंडहित प्रखंड के खजुरी व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:36 PM (IST)
परियोजना पदाधिकारी ने आम बागवानी का निरीक्षण किया
परियोजना पदाधिकारी ने आम बागवानी का निरीक्षण किया

कुंडहित (जामताड़ा) : मंगलवार को जिला परियोजना पदाधिकारी पूनम कुंडहित प्रखंड के खजुरी व पालाजोड़ी पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। बिरसा मुंडा आम बागवानी, समतलीकरण व प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। परियोजना पदाधिकारी ने खजुरी पंचायत के विभिन्न गांव में बिरसा मुंडा आम बागवानी की स्थिति देखी। लाभुकों को पौधा के आसपास घास की सफाई करने का निर्देश दिया। पौधा के सामने खाद गोबर देने का सुझाव दिया। आम बागवानी के अंदर हरी सब्जी की खेती देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। खजुरी में आम बागवानी में श्रमिक कार्य करते हुए मिले। मजदूरों को मजदूरी तथा भुगतान की जानकारी हासिल ली। खजुरी पंचायत में प्रधान मंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों को समय पर आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया। खजुरी पंचायत के बाद पालाजोड़ी पंचायत के विभिन्न गांव में बागवानी का निरीक्षण किया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी के अलावे कनीय अभियंता अमित कुमार सिंह, बीएफटी अंनत मंडल, रोजगार सेवक कांचन फौजदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी