तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, कल लहराएगा तिरंगा

74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। जामताड़ा गांधी मैदान में शनिवार को शान से तिरंगा लहराएगा। जिला स्तरीय समारोह में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, कल लहराएगा तिरंगा
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, कल लहराएगा तिरंगा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा: 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। जामताड़ा गांधी मैदान में शनिवार को शान से तिरंगा लहराएगा। जिला स्तरीय समारोह में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे।

इसी सिलसिले में गांधी मैदान में होने वाले परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज व एसपी अंशुमान कुमार ने संयुक्त रूप से फूल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस बार कोरोना को ले परेड में केवल चार प्लाटून ही भाग लेंगे। इनमें आइआरबी वन, जिला सशस्त्र पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी कैडट शामिल होंगे। गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में मुख्य कार्यक्रम के बारे में भी जवानों को जानकारी दी गई।

छात्राओं ने गाया राष्ट्रगान: पूर्वाभ्यास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्य अतिथि के आने के रूट चार्ट तथा समय के बारे में जवानों तथा संबंधित पदाधिकारियों को बताया गया। इस दौरान ग‌र्ल्स हाईस्कूल की बच्चियों ने राष्ट्रीय गान तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। डीसी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के कारण सरकार से जारी निर्देश के अनुरूप ही स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान शारीरिक दूरियां के साथ मास्क पहनना आवश्यक होगा। गांधी मैदान स्टेडियम व कार्यक्रम स्थल की सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे कार्य को भी समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एनडीसी विजय केरकेट्टा, डीएन एकेडमी के निदेशक प्रदीप भैया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी