राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी शुरू

जामताड़ा झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 11 सितंबर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी शुरू
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी शुरू

जामताड़ा : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 11 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पक्षकारों को नोटिस दिया जा रहा है। का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सितंबर के राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुलह मामले बिजली, उत्पाद, वन, माप तौल, वाहन अधिनियम, क्रिमिनल, सिविल वाद, कुटुंब न्यायालय का वाद व प्री लिटिगेशन वाद का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह सितंबर से 10 सितंबर तक व्यवहार न्यायालय परिसर में रिकांसिलिएशन का कार्य किया जाएगा। जो वाद कारी अपने-अपने मामलों को समझौता के आधार पर निष्पादन कराना चाहते हैं, वे इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी वादकारियों को इस मंच का लाभ उठाने का अनुरोध किया है ताकि अधिक से अधिक मामले का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सका है।

chat bot
आपका साथी