प्रज्ञा केंद्र संचालक योग को बढ़ावा देने को सेंटर पर करेंगे योगाभ्यास

जामताड़ा सोमवार को विश्व योग दिवस य पर जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक योग को बढ़ावा देने क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM (IST)
प्रज्ञा केंद्र संचालक योग को बढ़ावा देने को सेंटर पर करेंगे योगाभ्यास
प्रज्ञा केंद्र संचालक योग को बढ़ावा देने को सेंटर पर करेंगे योगाभ्यास

जामताड़ा : सोमवार को विश्व योग दिवस य पर जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक योग को बढ़ावा देने के लिए अपने सीएससी पर योगाभ्यास करेंगे और ग्रामीणों को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए जिले के 30 वीएलई का चयन योगा वॉलंटियर के रूप में किया गया है। इन्हें ऑनलाइन योग का 15 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयुष मंत्रालय की ओर से प्रज्ञा केंद्र संचालकों के लिए योगा वॉलंटियर प्रोग्राम व आम नागरिकों के लिए योगा एप्रिशिएशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसके तहत भाग लेनेवाले नागरिकों को आयुष मंत्रालय से प्रमाण पत्र मिलेगा। सीएससी जिला प्रबंधक सलिल कुमार ने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है। योग को दैनिक जीवन में उपयोगी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित कर फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। आम नागरिक प्रज्ञा केंद्रों में जाकर आयुष मंत्रालय के योगा कार्यक्रम में स्वयं को निबंधित करा सकते हैं। साथ ही प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी