अच्छे कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारी व जवान होंगे पुरस्कृत

बिदापाथर (जामताड़ा) बुधवार को जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बिदापाथर थाने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:27 PM (IST)
अच्छे कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारी व जवान होंगे पुरस्कृत
अच्छे कार्य करनेवाले पुलिस पदाधिकारी व जवान होंगे पुरस्कृत

बिदापाथर (जामताड़ा) : बुधवार को जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बिदापाथर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित विभिन्न अपराध से जुड़े पंजी व थाने में सूचीबद्ध अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। थाने के पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामले के संबंध में जानकारी लिया। पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली, थाना परिसर की साफ सफाई, पदाधिकारी व जवानों का आवास, पानी, बिजली आदि सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह वार्षिक निरीक्षण है। उन्होंने कहा कि पुलिस मैनुअल में हर थाना का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाता है। थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली, थाना में दर्ज विभिन्न प्रकार के मामले, अपराध से जुड़े मामले, अपराधियों की सूची आदि को देखा गया। बताया कि थाने के अच्छे कार्यशैलीवाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा व जिनकी कार्यशैली अच्छी नहीं होगी उन्हें दंडित किया जाएगा। कहा कि बिदापाथर थाना परिसर में पदाधिकारियों व जवानों के लिए आवासन के लिए बना आवास पर्याप्त व अच्छी स्थिति में नहीं है। आवास निर्माण के लिए मुख्यालय को पत्राचार किए जाने की बात कही। उम्मीद है कि शीघ्र ही पुलिस क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिदापाथर थाना परिसर में जगह की कमी नहीं है। मौके पर नाला एसडीपीओ मनोज कुमार झा, नाला पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सिंह, बिदापाथर थाना प्रभारी भास्कर झा, मोहन राम, कामता प्रसाद, पंकज कुमार, जयदेव मूर्मु, उमेश यादव, सुबोध कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी