निशिकांत के ट्वीट पर उबला पुलिस एसो.

करमाटांड़ (जामताड़ा) झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की जामताड़ा झिलुवा आइआरबी कैंप शा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 06:49 PM (IST)
निशिकांत के ट्वीट पर उबला पुलिस एसो.
निशिकांत के ट्वीट पर उबला पुलिस एसो.

करमाटांड़ (जामताड़ा) : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की जामताड़ा झिलुवा आइआरबी कैंप शाखा ने सांसद निशिकांत दुबे की निदा की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय के खिलाफ सांसद के ट्वीट का लेकर यह विरोध है। इस बाबत झिलुवा में शनिवार को कार्यकारिणी की आपात बैठक एसोसिएशन की शाखा के पदधारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में की गई। मामले की जांच करवाकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में बताया गया कि सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ट्वीट किया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पांडेय पर यह आरोप लगाया गया है कि विधायक बलात्कार केस में पीड़ित महिला को पांडेय धमकी दे रहे हैं। कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। 22 जून को यौन उत्पीड़न की पीड़िता से आवेदन प्रदेश अध्यक्ष को परेशान व फंसाने की नीयत से दिलाया गया। यह सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने, पीड़िता को अंगरक्षक उपलब्ध कराने से संबंधित हो सकता है।

सांसद पर लगाया कि वे पुलिस, सिपाही, हवलदार से लेकर पुलिस के आला अधिकारी पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों का पक्ष रखने के कारण बौखलाहट में वे अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। विधायक प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़िता सांसद के प्रभाव में है। यह बात भी ट्वीट और पीड़िता के आवेदन से स्पष्ट हो रही है। एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष पप्पू कुमार ने पूरे मामले की जांच कराने की माग की। मौके पर आरक्षी पप्पू कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, आरक्षी हिदी टुडू, आरक्षी सुनील कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी