संयुक्त मोर्चा का बंद अनैतिक : भाजयुमो

जामताड़ा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा एक तो देश वैश्विक महामारी कोरोना के संक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:06 PM (IST)
संयुक्त मोर्चा का बंद अनैतिक : भाजयुमो
संयुक्त मोर्चा का बंद अनैतिक : भाजयुमो

जामताड़ा : भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा एक तो देश वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से जूझ रहा है और देश के व्यापारी वर्ग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उस पर झारखंड सरकार का तुगलकी फरमान हर रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कुछ को छोड़कर सभी को बंद रखना है । रोज कमा कर खाने वाले छोटे व्यापारी मन मार कर रह गए हैं। इस आस में कि सोमवार के दिन वह कुछ व्यापार कर अपने परिवार का भोजन की कुछ व्यवस्था कर सकेंगे। लेकिन उनके साथ धोखा किया गया। सोमवार की बंदी पूरी तरह से निचले स्तर के व्यापारियों, व्यवसायियों को प्रताड़ित करने का काम करेगा। दूसरे ही दिन कांग्रेस, जेएमएम, राजग और वाम दल के द्वारा देश बंद का आह्वान करना समझ से परे है। संयुक्त मोर्चा को यह बंदी अनैतिक है। इसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी