नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने में कर्मी गिरफ्तार

जामताड़ा जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने मिहिजाम से मनोहर बाउरी नामक रेलकर्मी को गिरफ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:49 PM (IST)
नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने में कर्मी गिरफ्तार
नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने में कर्मी गिरफ्तार

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने मिहिजाम से मनोहर बाउरी नामक रेलकर्मी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। इस मामले में तीन अन्य आरोपित भी हैं, जिन्हें पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। इस बीच साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र राय को जानकारी मिली कि वह चित्तरंजन के आवासीय कॉलोनी में छुपा है। इस पर साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर 32 वर्षीय कर्मी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साइबर थाना की पुलिस ने यह जानकारी दी। कांड वर्ष 2018 में अंकित किया गया था।

chat bot
आपका साथी