ग्रामीण इलाकों के लोग बरत रहे लापरवाही

लगातार बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच पुलिस प्रशासन का संयुक्त जागरूकता अभियान का फलाफल भले शहर में दिख रहा है। इसके बावजूद भी एक वर्ग ऐसा है जिन्हें जरूरी काम व दैनिक रोजगार के लिए जिला मुख्यालय में आवाजाही करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:39 PM (IST)
ग्रामीण इलाकों के लोग बरत रहे लापरवाही
ग्रामीण इलाकों के लोग बरत रहे लापरवाही

संवाद सहयोगी जामताड़ा : लगातार बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच पुलिस प्रशासन का संयुक्त जागरूकता अभियान का फलाफल भले शहर में दिख रहा है। इसके बावजूद भी एक वर्ग ऐसा है जिन्हें जरूरी काम व दैनिक रोजगार के लिए जिला मुख्यालय में आवाजाही करना पड़ता है। आवाजाही करने वाले लोगों में कई लोग कोरोना प्रकोप से बेपरवाह हैं। पुलिस प्रशासन अब ऐसे लोगों को जागरूक करने में जुटा है। सोमवार को जामताड़ा थाना पुलिस ने सुभाष चौक, इंदिरा चौक, टावर चौक, मुख्य बाजार समेत कई अन्य क्षेत्रों का मुआयना किया। भ्रमण के क्रम में ग्राहक, दुकानदार व सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों की मास्क जांच की। शारीरिक दूरी के अनुपालन नहीं होने की स्थिति में जुर्माना वसूला गया। जुर्माना राशि देने में अक्षम व्यक्तियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई।

-- दैनिक मजदूर भूल जाते शारीरिक दूरी : आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन दैनिक मजदूरी की तलाश में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष शहर में सुबह प्रवेश करते हैं। गांधी मैदान के समीप कुशल व अकुशल मजदूर इकट्ठा होते हैं। यहां जरूरतमंद लोग आवश्यकता के अनुरूप संख्या में महिला, पुरुष मजदूर को काम के लिए अपने घर ले जाते हैं। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष काम की तलाश में पहुंचे। अधिकांश मजदूर मास्क व शारीरिक दूरी को भूल बैठे थे। हालांकि मौके पर पहुंची जामताड़ा पुलिस टीम ने लोगों को चेतावनी दी और अनुपालन को प्रेरित किया। इतना ही नहीं गांधी मैदान स्थित सब्जी मार्केट व बाजार बीच स्थित गुदड़ी हटिया में शारीरिक दूरी व मास्क लगाने के नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक विभाग की संयुक्त टीम शहर के विभिन्न बाजारों व चौक- चौराहों पर मास्क जांच अभियान चला रहा है। लापरवाह लोगों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है। इस प्रकार का जांच अभियान सुबह से देर रात तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी