हेंमत सरकार जनता को ठगने का काम किया

जागरण संवाददाता जामताड़ा नौ महीने के शासन काल में राज्य की दुर्दशा हो चुकी है। जनता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:03 PM (IST)
हेंमत सरकार जनता को ठगने का काम किया
हेंमत सरकार जनता को ठगने का काम किया

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : नौ महीने के शासन काल में राज्य की दुर्दशा हो चुकी है। जनता भाजपा के शासन काल को याद कर रही है। हेमंत सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। यह बातें राज्य सभा सदस्य सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से कहा। वे दुमका चुनाव कैंपेन में शिरकत करने को गुरुवार सुबह दुमका रवाना हुए। इसके पूर्व रात में वे यहां परिसदन में ठहरे थे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि दुमका व बेरमो में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार व जनसंपर्क अभियान काफी जोरों से चल रहा है। दोनों सीटों का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा। दुमका विस की सीमा जामताड़ा जिले के साथ लगती है इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं का भी कोई न कोई सगे- संबंधी दुमका में रहते हैं। उनसे संपर्क कर भाजपा की स्थिति को और मजबूत करने में सहयोग करें। कहा कि झामुमो सरकार की विफलता की वजह से जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। सरकार में परिवारवाद, भ्रष्टाचार, राजस्व की लूट से जनता परेशान है।

आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन की सरकार झारखंड की जनता को ठगने में लगी है। यह एक प्रकार का ठगबंधन है। इसका परिणाम दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिलेगा। चुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को चुनाव निष्पक्ष कराना चाहिए। भाजपा प्रशासन के पक्षपाती रवैया का विरोध करेगी। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह उपचुनाव में निष्पक्ष भूमिका अदा करेगा। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष सोमनज्ञथ सिंह, कमल गुप्ता, सुरेश राय, मोहन शर्मा, सुकुमार सर्खेल, अनूप पांडे आदि थे।

chat bot
आपका साथी