गुटिय संघर्ष के बाद गादीपाड़ा में लौट रही शांति

मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही ग्राम स्थित गादीपाड़ा में दो दिन पूर्व दो गुट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:22 AM (IST)
गुटिय संघर्ष के बाद गादीपाड़ा में लौट रही शांति
गुटिय संघर्ष के बाद गादीपाड़ा में लौट रही शांति

मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही ग्राम स्थित गादीपाड़ा में दो दिन पूर्व दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद अब में शांति का माहौल बनने लगा है। बुधवार को डीआइजी राजकुमार लकड़ा व एसपी डॉ. जया रॉय ने घटना स्थल का जायजा लिया और दोनों गुटों को शांति बनाए रखने की नसीहत दी थी। दोनों गुटों की ओर से थाने में दर्ज प्राथमिकी पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गादीपाड़ा में अब भी पुलिस तैनात है।

थाना क्षेत्र के केलाही ग्राम स्थित गादीपाड़ा में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे हुचूकटोला निवासी रोजगार सेवक उमेश हेम्ब्रम अपने साथी अमरजीत हेम्ब्रम एवं सुरेश हेम्ब्रम के साथ एक बाइक पर सवार होकर बाजार से गांव लौट रहा था। रास्ते में गादीपाड़ा स्थित सुवालाल मंडल थे घर के सामने सड़क पर एक ट्रैक्टर खड़ा थी। उमेश हेम्ब्रम ने ट्रैक्टर को हटाने के लिए कहा तो सुवालाल मंडल ने बगल से चले जाने को कहा था। इसी में विवाद बढ़ा तो सुवालाल के दो पुत्र ने कुल्हाड़ी और रॉड से उमेश, अमरजीत और सुरेश पर वार कर जख्मी कर दिया था। इधर हुचूकटोला में युवकों पर जानलेवा हमला होने की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सोमवार रात सुवालाल मंडल का घर पहुंच कर मारपीट कर सामनों को आग के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह फिर दूसरे पक्ष ने सुवालाल का घर को घेर लिया और घर में बचे हुए सामानों पर आग लगा दी थी। तभी से दोनों गुटों में तनातनी का माहौल बन गया था।

chat bot
आपका साथी