अभियान के अंतिम दिन 94 केंद्रों में 3928 को टीका लगा

जामताड़ा महामारी नियंत्रण को लेकर उपायुक्त की देखरेख में शनिवार से शुरू दो दिवसीय टीक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:58 PM (IST)
अभियान के अंतिम दिन 94 केंद्रों में 3928 को टीका लगा
अभियान के अंतिम दिन 94 केंद्रों में 3928 को टीका लगा

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण को लेकर उपायुक्त की देखरेख में शनिवार से शुरू दो दिवसीय टीकाकरण अभियान के दूसरे तथा अंतिम दिन रविवार को 94 केंद्रों में 3928 महिला, पुरुष युवाओं को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इससे पूर्व अभियान के पहले दिन शनिवार को 118 केंद्रों में 5248 महिला, पुरुष को टीका लगाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिली थी। रविवार को शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया था। टीकाकरण केंद्र में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी केंद्रों में पंचायत कर्मियों को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया था। टीकाकरण कार्य को सफल बनाने को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी