चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिनों का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी जामताड़ा प्रस्तावित 21वें राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता की तैयारी जामताड़ा जिले में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:24 PM (IST)
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिनों का प्रशिक्षण
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिनों का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : प्रस्तावित 21वें राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता की तैयारी जामताड़ा जिले में शुरू हो गई है। रविवार को आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में जिला योग एसोसिएशन के सौजन्य से खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ सुकमा के डिप्टी कमांडेंट राजा गुप्ता, योग एसोसिएशन के जिला संरक्षक अरुप मित्रा, अध्यक्ष विपिन दुबे, जिला खेल के सचिव दीपक दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जामताड़ा जैसे छोटे जिले में खेल और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर यह प्रतीत होता है कि यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। बरसते उन खिलाड़ियों को सही प्लेटफार्म की आवश्यकता है। निश्चित रूप से यहां संसाधन का अभाव है, लेकिन फिर भी एसोसिएशन छोटे- छोटे कार्यक्रम के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को जिस प्रकार तराशने का कार्य कर रहा है। जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के सचिव रवींद्र सुमन ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले से 50 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें अंडर 10 वर्ष में बालिका वर्ग से संध्या कुमारी व बालक वर्ग से प्रियांशु मंडल, अंडर 12 वर्ष बालिका वर्ग से दिया दत्ता व बालक वर्ग से विकास दास। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग से श्रेया बागची व बालक वर्ग से विवेक कुमार , सोमनाथ दत्ता, अंडर 16 वर्ष बालिका वर्ग से अंजलि कुमारी ,स्नेहा दास। बालक वर्ग से प्रितम दास , शिवराम मुर्मू , अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग रोशन दास , सोमनाथ दत्ता। अंडर 21 बालिका वर्ग से सुप्रिया कुमारी , प्रियंका कुमारी ने कुशल प्रदर्शन के बदौलत जिला टीम में जगह बनाई है। जोकि 13 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों को आज से 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर बेहतर प्रशिक्षण देने का कार्य जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन करेगा। इस चयन प्रतियोगिता के सफल संचालन में भास्कर चांद , सूरज पासवान, राहुल सिंह, संजीव सेन, परिणीता सिंह, रूपम सेन व राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी