हाईवे किनारे फतेहपुर से स्कार्पियो चोरी

संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविदपुर- साहेबगंज हाईवे पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST)
हाईवे किनारे फतेहपुर से स्कार्पियो चोरी
हाईवे किनारे फतेहपुर से स्कार्पियो चोरी

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविदपुर- साहेबगंज हाईवे पर सांगाजोड़ी मोड़ से एक स्कार्पियो चोरी चली गई। वाहन मालिक अमित मंडल के घर के सामने से स्कार्पियो को अपराधियों ने उड़ाया। घटना सोमवार की सुबह की है। मंगलवार सुबह स्कार्पियो मालिक सोकर उठे तो घर के सामने से गाड़ी गायब थी। इसके बाद इसकी सूचना थाना को दी गई। थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआइ चंदन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वाहन संख्या जेएच 21 एच 4321 है। हालांकि वाहन मालिक ने अब तक थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि अब तक वाहन मालिक ने किसी प्रकार का लिखित शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी