पोस्ट के बाद सहायता को बढ़े हाथ

संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत के बाघमारा गांव का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:17 PM (IST)
पोस्ट के बाद सहायता को बढ़े हाथ
पोस्ट के बाद सहायता को बढ़े हाथ

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत के बाघमारा गांव का रहने वाला युवा नीरज कुमार झा जिदगी व मौत से जूझ रहे हैं। नीरज की दोनों किडनी काम करना बंद कर दिया है। दो साल से परिवार वाले नीरज का इलाज करवा रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण अब इलाज के लिए भी राशि नहीं बची। जब भी इसका इलाज अस्पताल में होता है। मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। नीरज ने अपने इलाज के लिए सोशल मीडिया में सहयोग करने की गुहार लोगों से की थी। उसके बाद से ही लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाए।

उनके बैंक पासबुक व पेटीएम में लोगों ने सहयोग राशि भेजनी भी शुरू कर दी है। अब तक लोगों के सहयोग से करीब 80000 रुपये रज के बैंक खाते में आ चुके हैं। लेकिन इतनी कम राशि से उसकी किडनी का प्रत्यारोपण होना संभव नहीं है। नीरज के भैया सुमित झा ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट में लिखा है कि ईश्वर ने हमें बनाया है इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी। लेकिन कई लोग इस खुशी से वंचित रह जाते है। हमें उनके दर्द को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। नीरज कुमार झा फतेहपुर निवासी की दोनों किडनी खराब है। आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण इनका इलाज नहीं हो पा रहा है। हमेशा डायलीसीस की जरूरत पड़ती है। इसके बाद इसी तरह के पोस्ट स्थानीय वाट्सएप ग्रुप में भी किया जाने लगा।

chat bot
आपका साथी