ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जीवित गुलेल का खेल

संवाद सहयोगी जामताड़ा स्लिगशाट एसोसिएशन आफ झारखंड के सौजन्य से झारखंड स्थापना दिवस पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 04:48 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जीवित गुलेल का खेल
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जीवित गुलेल का खेल

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : स्लिगशाट एसोसिएशन आफ झारखंड के सौजन्य से झारखंड स्थापना दिवस पर जामताड़ा के इंडोर स्टेडियम में पहली बार अंतर जिला स्लिगशाट गुलेल खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय की उपस्थिति में हुआ। मौजूद अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गुलेल खेल कोई नया खेल नहीं है यह ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जीवित है। प्राचीन काल में युद्धाभ्यास के क्षेत्र में रन की भूमि में भी गुलेल का प्रयोग किया जाता रहा है। झारखंड के संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है और आज के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर इस तरह के आयोजन जिले में करवा कर गुलेल खेल को अहमियत दी जा रही।

कहा कि आने वाले समय में जामताड़ा जिले के साथ-साथ पूरे राज्य के गुलेल खेल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना दबदबा दिखाएंगे। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि अब गुलेल खेल को स्लिगशाट खेल के रूप में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। गुलेल खेल जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेडिशनल खेल के रूप में मान्यता प्राप्त है। आने वाले समय में गुलेल खेल से जामताड़ा सहित पूरे झारखंड राज्य राष्ट्र स्तर पर एक अपना अलग पहचान बनाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि प्रयास है कि गुलेल खेल आधुनिक नाम स्लिगशाट को पूरे झारखंड में विकसित किया जाए। यह प्रथम प्रयास है कि आज हम अंतर जिला आयोजन भगवान बिरसा मुंडा कप के नाम में करवा रहे हैं जिसमें झारखंड प्रदेश से सात जिले से लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें जिसमें जामताड़ा , दुमका देवघर ,गोड्डा , धनबाद, गिरिडीह , बोकारो जिला के खिलाड़ी हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के पांच खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया था। उन खिलाड़ियों को अतिथि ने माला व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मौके पर नितेश सेन, सूरज कु पासवान, सौगत माहता, सौरभ झा, राहुल सिंह , भास्कर चांद , संजीव सेन, परिणीता सिंह, रविद्र सुमन, सोनू मल्लिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी