नारायणपुर के दुर्गा मंडप में होगा गणेश उत्सव

संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर में गणेश उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:47 PM (IST)
नारायणपुर के दुर्गा मंडप में होगा गणेश उत्सव
नारायणपुर के दुर्गा मंडप में होगा गणेश उत्सव

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा): नारायणपुर में गणेश उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में है। नारायणपुर दुर्गा मंदिर में पूजा के पंडाल निर्माण व लाइट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यहां पिछले तीन वर्षो से गणेश पूजा होती रही है। दस सितंबर से गणेश पूजा आरंभ होगी। कोरोना के कारण इस वर्ष भी मेला नहीं लगेगा। केवल विधि विधान पूर्वक पूजा होगी। आयोजन समिति ने बैठक कर इस संबंध में विचार विमर्श किया तथा कोरोना के नियमों का पालन करने पर बल दिया।

नारायणपुर में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक तीन दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। पूर्व में गणेश पूजा मेला में झूला, मीना बाजार, ब्रेक डांस आदि मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध होते थे जिसका आनंद लोग लेते थे। इस वर्ष मेला नहीं होगा और ना ही मनोरंजन के साधन ही होंगे। बगैर तामझाम के केवल पूजन होगा। दस सितंबर को लंबोदर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा आरंभ की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य लगे हुए है।

----तीज पर्व को लेकर उत्सवी माहौल : तीज पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल है। गुरुवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए तीज का पर्व करेंगी। गुरुवार को दिनभर उपवास रहने के बाद रात में रेत से भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा-अर्चना की जाएगी तथा तीज के गीत गाए जाएंगे। बुधवार को नाहाय खाए के साथ तीज आरंभ हुआ। गुरुवार को पर्व का उपवास तथा शुक्रवार को पर्व का पारण होगा। तीज में भगवान शंकर को केला, सेव, खीरा, पकवान आदि का भोग लगाया जाता है। बुधवार को तीज पर्व के सामानों की महिलाओं ने खरीददारी भी की।

chat bot
आपका साथी