थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

नारायणपुर (जामताड़ा) दहेज प्रताड़ना का एक मामला नारायणपुर थाने में दर्ज किया गया है। प्रा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST)
थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

नारायणपुर (जामताड़ा): दहेज प्रताड़ना का एक मामला नारायणपुर थाने में दर्ज किया गया है। प्राथमिकी जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह ग्रामवासी सनाउल अंसारी के आवेदन पर दर्ज हुई है। आवेदन में कहा कि उनकी तीसरी पुत्री साजदा खातून की शादी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह ग्रामवासी शहजान अंसारी के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद विवाहिता के ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। 24 जुलाई को उसके पति, ससुर तथा अन्य स्वजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उसे जहर भी पिलाया गया।

बताया है कि सूचना मिलने के बाद अंसारी चिरूडीह पहुंचे तथा पुत्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पुत्री का उपचार हो रहा है। सनाउल अंसारी के आवेदन पर थाना में कांड अंकित कर लिया गया है। उसमें साजिदा खातून के पति शाहजान अंसारी के अलावे उसके सास ससुर समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। एक अन्य समाचार के अनुसार नारायणपुर थाना कांड के के नामजद अभियुक्त कोरीडीह ग्रामवासी मानिक राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में जल भेज दिया। कोरीडीह के ही बाबूधन दास के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ था। मानिक राय पर मारपीट का आरोप था।

chat bot
आपका साथी